देशभक्ति गीतों पर छात्रों ने बांधा समां

कार्यक्रम. बेहतर प्रस्तुति देकर गणतंत्र दिवस समारोह को बनाया यादगार गोड्डा : गणतंत्र सप्ताह सांस्कृतिक समारोह में बुधवार को छठे दिन स्थानीय गांधी मैदान के सांस्कृतिक कला मंच पर छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर समा बांध दिया. सांस्कृतिक संध्या दर्शकों के जनसैलाब ने विभिन्न संस्थानों के कार्यक्रम लुत्फ उठा कर तालियों से उत्साह बढाया. डॉल्फिन […]

कार्यक्रम. बेहतर प्रस्तुति देकर गणतंत्र दिवस समारोह को बनाया यादगार

गोड्डा : गणतंत्र सप्ताह सांस्कृतिक समारोह में बुधवार को छठे दिन स्थानीय गांधी मैदान के सांस्कृतिक कला मंच पर छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर समा बांध दिया. सांस्कृतिक संध्या दर्शकों के जनसैलाब ने विभिन्न संस्थानों के कार्यक्रम लुत्फ उठा कर तालियों से उत्साह बढाया. डॉल्फिन डांस एकेडमी, रेनबो म्यूजिकल ग्रुप, साज म्यूजिकल ट्रस्ट, भारतीय संगीत संघ, न्यू आइडियल डांस एकेडमी व जीटीओ क्रू ,बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी.
डॉल्फिन की मेरे पापा, आइडियल का पेट्रीयोटोटिक डांस, रेनबो द्वारा नव्या किशोर की एकल नृत्य प्रस्तुति व जूही वत्स के गायन, साज के मो इस्लाम व मिथिलेश के गायन, भारतीय संगीत संघ के कल्लू के गायन को दर्शकों की ओर से बेहतर प्रस्तुति में रखा गया. मंच संचालन आयोजन समिति सदस्य सुरजीत झा ने किया. मौके पर नगर उपाध्यक्ष मो. आलम, मोनिका लाल, युवा नेता नितिन कात्यायन व सत्यकाम राहुल समिति सदस्य दिलीप तिवारी, संजीव झा, मनीष सिंह, शाहिन खान, नवल बिहारी झा, शिवेंद्र झा ,अबुल कलाम आजाद उपस्थिति मुख्य रूप से रही. सफल आयोजन में दयाशंकर, रमन कुमार व विनायक झा का सहयोग रहा.
डॉल्फिन के कलाकारों ने मचाया धमाल
वहीं मंगलवार की शाम को पांचवें शाम दिन भारत भारती पब्लिक स्कूल एवं सेंट जोसेफ परफेक्ट स्कूल के अलावा गुरुकुल, वी प्लस वी टू व डॉल्फिन डांस एकेडमी के कलाकारों ने धमाल मचाया. अधिवक्ता संघ से अजीत कुमार द्वारा गाये गीत चलते-चलते को भी सराहना मिली. मंच संचालन अधिवक्ता अबुल कलाम आजाद ने . मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, नितेश सिंह बंटी,धनंजय त्रिवेदी, मनोज कुमार पप्पू, दिलीप तिवारी, शहादत अंसारी, कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल के समूह नृत्य तांडव व रौनक के एकल नृत्य में जहां भी रहूं की सराहना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >