गोड्डा सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में चल रहा इलाज

सूर्याहु पूजा व समाज में निमंत्रण देने के लिए मांगी थी बाइक गोड्डा : घर में छोटी-छोटी बात बतंगड़ बन जाता है. गुस्से में आकर लोग गलत कदम उठा लेते हैं. इसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ता है. सोमवार को ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखनी गांव कुसुम […]

सूर्याहु पूजा व समाज में निमंत्रण देने के लिए मांगी थी बाइक

गोड्डा : घर में छोटी-छोटी बात बतंगड़ बन जाता है. गुस्से में आकर लोग गलत कदम उठा लेते हैं. इसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ता है. सोमवार को ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखनी गांव कुसुम टोला में श्रवण कुमार (20) वर्ष ने टेंशन में आकर कीटनाशक दवा खा लिया है. हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया. चिकित्सकीय सुविधा मिलने के बाद उसकी स्थिति में सुधार होना बताया जाता है.
पूछे जाने पर युवक ने बताया कि कुसुम टोला निवासी खिरोद महतो का वह एकलौता पुत्र है. श्रवण को भी एक पुत्र है, जिसके लिए सूर्याहु पूजा- अर्चना को लेकर आवश्यक कार्य एवं गांव समाज में निमंत्रण देने के लिए पिता से बाइक देने को कहा. पिता ने बाइक नहीं दिया तो टेंशन में आकर युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. युवक का यह भी कहना है कि उसके घर में हमेशा से किसी न किसी बात को लेकर टेंशन होते रहती है. पिता के नाराज रहने के कारण क्रोध में सोमवार को कीटनाशक दवा खाकर अपनी लीला समाप्त करने चला था, लेकिन युवक के ससुरालवालों की सूझबूझ से युवक को जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचाया गया तो उसकी जान सुरक्षित हो गयी. सूचना मिलने पर युवक के माता- पिता अस्पताल पहुंच कर उसका कुशल क्षेम पूछा. इधर, अस्पताल में जानकारी मिलने पर वहां मौजूद लोगों ने युवक को दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की सलाह दी है. लोगों ने कहा कि टेंशन पिता से हो रही है तो इस तरह का कार्य कर पत्नी व मासूम को तकलीफ में डालने का काम नहीं करना है. फिलहाल युवक का इलाज आपातकालीन वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >