गोड्डा : गोड्डा सदर प्रखंड मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुनबट्टा गांव में धमकी भरा पोस्टर चिपकाकर एक रिटायर स्वास्थ्यकर्मी से 80 लाख रुपये की डिमांड की गयी है. अन्यथा 15 दिनों के अंदर गांव छोड़ने को कहा गया है. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने यह पोस्टर देखकर इसकी सूचना सेवानिवृत फार्मासिस्ट एसएन महतो को दी. श्री महतो ने अपने नाम का पोस्टर देखकर स्वयं उखाड़कर इस बात की सूचना मुफस्सिल थाना प्रभारी जितेंद्र आजाद को दी है. परचा एमसीसी के नाम से दिया गया है. इसमें उल्लेख किया गया है कि श्री महतो गरीबों को इलाज के नाम पर लूटते हैं.
रिटायर स्वास्थ्यकर्मी से मांगे 80 लाख
गोड्डा : गोड्डा सदर प्रखंड मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुनबट्टा गांव में धमकी भरा पोस्टर चिपकाकर एक रिटायर स्वास्थ्यकर्मी से 80 लाख रुपये की डिमांड की गयी है. अन्यथा 15 दिनों के अंदर गांव छोड़ने को कहा गया है. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने यह पोस्टर देखकर इसकी सूचना सेवानिवृत फार्मासिस्ट एसएन महतो को दी. […]

रिटायर स्वास्थ्यकर्मी…
कुछ दिन पहले संगठन से जुड़े किसी व्यक्ति के बच्चे के इलाज में आठ हजार रुपये लिया गया जबकि बाहर में मात्र आठ सौ रुपये में ही बच्चा स्वस्थ हो गया. जिक्र है कि एसएन महतो ने स्वास्थ्य विभाग में काम करने के दौरान करोड़ों की प्रोपर्टी, जमीन व गाड़ी खरीदा है. इसके बदले श्री महतो संगठन को 80 लाख रुपये उपलब्ध कराये अन्यथा 15 दिनों के अंदर गांव छोड़कर भाग जाये.
नुनबट्टा में चिपकाया धमकी भरा पोस्टर परचा में लिखा है एमसीसी माओवादी
पुलिस ने की छानबीन
थाना प्रभारी जितेंद्र आजाद शनिवार को गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की है. बताया कि मामला असामाजिक तत्वों से जुड़ा है. अपराधी को दबोच लिया जाएगा.
‘’क्षेत्र में दूर दूर तक नक्सली गतिविधि नहीं है. खासकर सदर प्रखंड में ऐसा कोई मामला नहीं है. मामला असामाजिक तत्व या अपराधियों से जुड़ा लग रहा है. जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.’’
– अभिषेक कुमार, एसडीपीओ