दूसरे दिन भी सरकारी बस डीपो से हटा अतिक्रमण

एक दिन पहले रविवार को दुकान लगाये जाने को लेकर ही हुई थी आपस में था मनमुटाव नगर पंचायत व नगर थाना की पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हल किया गया था मामला गोड्डा : सरकारी बस डीपो में रविवार की देर रात लगे तंबू व खुट्टे को दूसरे दिन हटा दिया गया. इसको लेकर […]

एक दिन पहले रविवार को दुकान लगाये जाने को लेकर ही हुई थी आपस में था मनमुटाव

नगर पंचायत व नगर थाना की पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हल किया गया था मामला
गोड्डा : सरकारी बस डीपो में रविवार की देर रात लगे तंबू व खुट्टे को दूसरे दिन हटा दिया गया. इसको लेकर सोमवार को नगर पंचायत व नगर थाना की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बांस आदि हटाये जाने का निर्देश दिया गया. आये पदाधिकारियों ने बताया कि जहां भी कहीं बांस व खुट्टा लगाया गया है व अवैध है. बगैर सहमति के कोई भी सरकारी बस डीपो में दुकान आदि नहीं लगाये नहीं तो यह मामला अतिक्रमण का बनेगा. बताया कि फूटपाथ के दुकानदारों को ही अस्थायी तौर पर बसाये जाने का जुगाड़ किया गया जा रहा है. इसमें सबों की राय ली जानी है. व्यवस्थित तरीके से काम किया जायेगा.
इसके बाद ही मेला मैदान आदि स्थानों के जो दुकानदार हैं उन्हें बसाया जायेगा. इसके लिये सर्वसम्मति से यह फैसला किया जायेगा. इसके बाद ही सभी दुकानदारों द्वारा तेजी से बांस आदि हटा लिया गया. मालूम हो कि रविवार की देर रात आपस में मनमुटाव हुआ था. दुकानदार के एक गुट दूसरे दुकानदार से भिड़ गये. इसको लेकर हो हंगामा भी हो गया. जानकारी होने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी व नगर थाना की सअनि दुर्गा प्रसाद यादव, सहित पुलिस बल पहुंचा तथा बिगड़ते मामले को काबू में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >