एसपी राजीव रंजन सिंह ने बुधवार को सभी थाना प्रभारी एवं इंस्पेक्टर के साथ की क्राइम बैठक
एसडीपीओ अभिषेक कुमार व महगामा आर मित्रा की उपस्थित में बताया क्राइम कंट्रोल का तरीका
गोड्डा : एक बार फिर पुलिस प्रशासन ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए कुछ उपायों को दुहराया है. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मिटिंग की और कहा है कि जिले में हो रहे अवैध खनन व जो अपराधी जेल से निकले हैं उनपर विशेष नजर रखी जाय. उन्होंने थानेदारों से यह भी कहा कि उनके इलाके में यदि कहीं भी बालू, कोयला व पत्थर के अवैध उत्खनन की शिकायत आयी तो कार्रवाई की जायेगी. बैठक में सभी थानेदार, इंस्पेक्टर, महगामा व गोड्डा के एसडीपीओ शामिल थे.
एसपी ने कहा हर हाल में बालू, कोयला, पत्थर आदि के अवैध उत्खनन पर रोक लगायी जाय. साथ ही पेंडिंग मामले के निष्पादन के साथ वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये अभियान चलाया जाय. श्री सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों से यह भी कहा कि वैसे अपराधी जो हाल के दिनों में जेल से बाहर आये हैं, क्राइम ऐक्टिवीटी पर नजर रखने का भी निर्देश दिया. बताया कि किसी भी थाना क्षेत्र में ऐसे अपराधी के गतिविधि पर अविलंब कार्रवाई कर जेल भेजें.
