िबना एनओसी परिवहन विभाग के जमीन पर बसेंगे दुकानदार!

गोड्डा : नगर पंचायत कार्यालय से सटे सरकारी बस पड़ाव को अब साफ सुथरा किया जा रहा है. पहले इस जमीन पर ही पूरे शहर का कचरा फेंका जा रहा था. कचरे के कारण ही सरकारी बस स्टैंड कुड़ों के ढेर में तब्दील हो गया था. अब नगर पंचायत द्वारा कचरों को उठाकर अन्यत्र स्थानांतरित […]

गोड्डा : नगर पंचायत कार्यालय से सटे सरकारी बस पड़ाव को अब साफ सुथरा किया जा रहा है. पहले इस जमीन पर ही पूरे शहर का कचरा फेंका जा रहा था. कचरे के कारण ही सरकारी बस स्टैंड कुड़ों के ढेर में तब्दील हो गया था. अब नगर पंचायत द्वारा कचरों को उठाकर अन्यत्र स्थानांतरित किया जा रहा है. इसके पीछे नगर पंचायत की मंशा यह है कि इस जमीन को साफ सुथरा कर अस्थायी तौर पर दुकानदारों को दिया जायेगा, जो फुटपाथ पर अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं.

मूलत: यह जमीन नगर पंचायत की नहीं होकर परिवहन विभाग की है. हाल के कुछ महीनों में नगर पंचायत द्वारा इस जमीन पर अपना दावा ठोंक दिया गया है. पहले परिवहन विभाग की यह जमीन थी. पुराने बसों के अवशेष अभी भी सरकारी बस स्टैंड में पड़े हैं. अब सवाल यह है कि बगैर एनओसी लिए कैसे नगर पंचायत द्वारा सरकारी बस डीपो की जमीन को हथिया लिया गया है. क्योंकि यहां सरकारी पेयजलापूर्ति के लिये टैंका भी निर्माण किया जा रहा है. ऐसे में बगैर एनओसी लिए निर्माण उचित प्रतीत नही होता हेै.

”सरकारी बस डीपो की जमीन को नगर विकास विभाग में स्थानांतरित किया गया है तभी पेयजलापूर्ति टैंक का निर्माण किया जा रहा है. साथ ही सरकारी बस डीपो की जमीन को साफ कराया जा रहा है. ताकि फुटपाथ के दुकानदारों को बसाया जा सके. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कचरा हटाया जा रहा है. हटाये गये कचरे को धर्मूडीह में भेजा जा रहा है यह प्रक्रिया पूरे डीपीआर में है.”
-राहुल जी आनंद जी,कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत,गोडडा
कचरे को हटाने में नपं का बर्बाद हो रहा है पैसा
पहले कचरे का ढेर इस जगह को बनाया गया था. अब इसी कचरे को हटाने में नगर पंचायत का पैसा बर्बाद हो रहा है. नगर पंचायत द्वारा गत पंद्रह दिनों से जेसीबी आदि लगाकर कचरा हटाया जा रहा है. इसके बाद इस जगह पर मिट्टी डाला जाएगा तथा अस्थायी तौर पर दुकानदार बसेंगें. इस कार्य में नगर पंचायत का ही पैसा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >