कड़ाके की ठंड में भी स्कूल गये नौनीहाल

गोड्डा : डीसी ने ठंड व शीतलहरी को देखते हुए तीन दिन तक सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था. लेकिन, शुक्रवार को जिले के कई प्राइवेट स्कूल खुले रहे. हाड़ कंपानेवाली ठंड में भी बच्चों को स्कूल के लिए जाना पड़ा. प्राइवेट स्कूल के संचालकों ने डीसी के आदेश को ठेंगा दिखाते […]

गोड्डा : डीसी ने ठंड व शीतलहरी को देखते हुए तीन दिन तक सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था. लेकिन, शुक्रवार को जिले के कई प्राइवेट स्कूल खुले रहे. हाड़ कंपानेवाली ठंड में भी बच्चों को स्कूल के लिए जाना पड़ा. प्राइवेट स्कूल के संचालकों ने डीसी के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए शुक्रवार को स्कूल खुले रखे.

सिस्टम कार्रवाई करने के मामले में मौन साधे हुए है. इतना ही नहीं प्राइवेट स्कूलों के वाहनों में बच्चों को ठूंस-ठूंस कर स्कूल ले जाया जाता है. इस मामले में भी प्रशासनिक हुक्मरानों की ओर से आंख मूंद लिया जाता है. शहर के बुद्धिजीवियों का कहना है कि ऐसे मामले में डीसी सहित पुलिस अधीक्षक, डीइओ सह प्रभारी डीएसइ को कार्रवाई करने की आवश्यकता है.

..
” ठंड को देखते हुए डीसी के आदेशानुसार सात तक सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद रखना है. शीतलहरी को देखते हुए हाइ स्कूलों के समय मेें भी फेरबदल करते हुए समयावधि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे कर दी गयी है. प्रशासनिक आदेश का पालन नहीं करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई की जायेगी.”
– सच्चिदानंद द्विवेंदू तिग्गा, डीइओ सह प्रभारी डीएसइ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >