जिले का दुर्भाग्य, तीन जगहों के कार्य का जिम्मा डीइओ के पास

गोड्डा नगर : डीएसइ अशोक कुमार झा के सेवानिवृत्ति के साथ ही जिले में प्राइमरी शिक्षा का स्तंभ कमजोर हो गया. सरकार के उप सचिव की ओर से डीइओ को डीएसइ कार्यालय का प्रभार लेने का आदेश दिया गया. इसे जिला का दुर्भाग्य ही कहिए कि डीइओ तीन जगह के चार्ज में है. जिला शिक्षा […]

गोड्डा नगर : डीएसइ अशोक कुमार झा के सेवानिवृत्ति के साथ ही जिले में प्राइमरी शिक्षा का स्तंभ कमजोर हो गया. सरकार के उप सचिव की ओर से डीइओ को डीएसइ कार्यालय का प्रभार लेने का आदेश दिया गया. इसे जिला का दुर्भाग्य ही कहिए कि डीइओ तीन जगह के चार्ज में है. जिला शिक्षा पदाधिकारी होने के अलावा साहेबगंज के प्रभार में थे ही,

अब एसएसए गोड्डा के प्रभार में है. दो नांव पर पैर रखने से आदमी के डूबने का खतरा बना रहता है. यहां तो उससे भी बढ़ कर कार्य हो गया है. तीन नाव की कस्ती में सवार पदाधिकारी के कारण शिक्षा की नींव कमजोर होने की बात गोड्डा जिला के बुद्धिजीवियों की ओर से कहा जा रहा है. सरकार को इस दिशा में जल्द कोई पहल करने की मांग शिक्षाविदों ने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >