दुमका जिला व्यवहार न्यायालय से िनर्गत था लाल वारंट
गोड्डा : लूट, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के तीन-तीन मामलों के आरोपित सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के कटहलडीह निवासी राम पतरस मरांडी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपित को उसके गांव से ही पकड़ा है. यह जानकारी मंगलवार को सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी जर्नादन सिंह ने दी. बताया कि सोमवार की देर रात सुंदरपहाड़ी थाना के एएसआइ भास्कर झा व अन्य पुलिस बल ने उसे पकड़ा. राम पतरस मरांडी पर लूट, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के तीन- तीन मामले दर्ज हैं. उसपर दुमका में भी लूट व डकैती का मामला दर्ज है. दुमका जिला व्यवहार न्यायालय से पकड़ाये अभियुक्त के विरुद्ध चार- चार लाल वारंट निर्गत किये गये हैं. लूटकांड को अंजाम देने के बाद वह फरार चल रहा था.
