महगामा : महगामा थाना अंतर्गत बीती रात दियाजोरी रेलवे क्रॉसिंग पर एनटीपीसी मालवाहक ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह दीया जोरी रेलवे क्रॉसिंग के पटरी पर अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव कटा हुआ मिला. जिस की खबर फैलते ही आसपास गांव के लगभग सैकड़ों ग्रामीण देखने के लिए इकट्ठा हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर महगामा थाना के अवर निरीक्षक सुरेंद्र ठाकुर सहित सशस्त्र पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी महादेव यादव ने बताया कि बीती रात अज्ञात वृद्ध व्यक्ति द्वारा रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. इस घटना को लेकर थाने में यूडी केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है.
मालगाड़ी से कट कर वृद्ध की मौत
महगामा : महगामा थाना अंतर्गत बीती रात दियाजोरी रेलवे क्रॉसिंग पर एनटीपीसी मालवाहक ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह दीया जोरी रेलवे क्रॉसिंग के पटरी पर अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव कटा हुआ मिला. जिस की खबर फैलते ही आसपास गांव के लगभग सैकड़ों […]
