महिला काॅलेज में एनएसएस का साप्ताहिक कैंप आयोजित
स्वच्छता, बीमारियां, नैतिकता, राष्ट्रीय संवेदना व कला एवं हस्तकला से संबंधित शिविर में दी जायेगी जानकारी
सेवा योजनाओं के बारे में भी बताया
गोड्डा : स्थानीय महिला महाविद्यालय सभागार में रविवार को एनएसएस का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में यूनिट वन से लेकर चार तक के हेड के अलावा सभी केडेट्स ने हिस्सा लिया. उदघाटन सत्र में शिक्षक डॉ ब्रजेश मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा का भाव जरूरी है. दूसरों के लिये जीना ही जीवन है. जानवरों में भी दूसरे के प्रति लगाव देखा जाता है. हम सभी तो मनुष्य हैं. वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रही यूनिट वन की प्रो सुमनलता ने कहा कि सात दिन में छात्राओं को स्वच्छता, बीमारी से जुड़ी बातें, नैतिकता, राष्ट्रीय संवेदना, कला व हस्तकला के बारे में बताया जायेगा. वहीं यूनिट तीन की रेखा कुमारी एवं चार की नूतन झा ने छात्राओं को विस्तारपूर्वक राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी. जबकि धन्यवाद ज्ञापन यूनिट दो की प्रो सांवरा तब्बसुम ने दिया.
ये सभी छात्राएं रही उपस्थित
छात्राओं में अंकिता कुमारी दुबे, अकिता कुमारी, चंदा भारती, सीमा भारती, माया कुमारी, सुरुचि कुमारी, आस्था वत्स, मोनिका कुमारी, रुचि कुमारी, पूनम कुमारी, नाजनी परवीन, सगुफा साहीन, रूबिना खातून, गजाला परवीन, रोशन गजाला, नासरीन बेगम, लाजमी परवीन, सगुफ्ता खातून, रूही खातून, आयसा परबीन, समीमो खातून, कौसकी कुमारी, श्रेया आनंद, श्रीजा आनंद, शालू कुमारी, जूही कुमारी, आरती, सौनम, प्रीति कुमारी व साजिया शामिल है.
