दुकान का वेंटिलेटर तोड़ हजारों की चोरी

गोड्डा : मुुफस्सिल थाना क्षेत्र के दोमुही चौक पर अज्ञात चोरो ने जेनरल स्टोर के दुकान पर हाथ साफ किया है. घटना गुरुवार की देर रात की है. दुकान लालपुर गांव के सिकंदर प्रसाद सिंह का है. चोरों ने दुकान के वेंटीलेटर से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दुकान में रखे […]

गोड्डा : मुुफस्सिल थाना क्षेत्र के दोमुही चौक पर अज्ञात चोरो ने जेनरल स्टोर के दुकान पर हाथ साफ किया है. घटना गुरुवार की देर रात की है. दुकान लालपुर गांव के सिकंदर प्रसाद सिंह का है. चोरों ने दुकान के वेंटीलेटर से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दुकान में रखे तकरीबन 30-40 हजार के सिक्के सहित 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया है. वहीं दुकान में रखे अन्य समानों को भी चोरों ने उड़ा लिया है. दुकानदार ने बताया कि च्यवनप्राश सहित हॉर्लिक्स आदि को भी चोरों ने उड़ाया है. दुकानदार द्वारा चोरी की जानकारी मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी गयी. पुलिस द्वारा चोरी के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >