चिकू के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं पुलिस के खाते में
अन्य मामले में भी फरार था
मुन्ना तिवारी गिरोह का मास्टर माइंड है
गोड्डा : तीन माह पहले हवलदार बाबूजन हांसदा को बेरहमी से पीट कर हाथ तोड़ने वाला चिकू चौधरी पुलिस के हत्थे मंगलवार को चढ़ गया है. यह जिले के कुख्यात कहा जाने वाला मुन्ना तिवारी के गिरोह का मास्टर माइंड भी है. 15 सितंबर को चिकू ने हवलदार काे पीटा था. इसके बाद नगर थाना में कांड संख्या 204/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. एसपी राजीव रंजन सिंह ने यह भी बताया कि चिकू अन्य मामलों में भी मुख्य आरोपित था. पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी. मुन्ना तिवारी व चिकू चौधरी दोनों फरार थे. मंगलवार को चिकू पकड़ा गया है. अभी मुन्ना तिवारी की तलाश जारी है. पहले भी दोनों कई मामलों में जेल जा चुके हैं. पुलिस द्वारा देर रात तक तकरीबन आधे दर्जन स्थानों पर छापेमारी करती रही.
एसपी ने टीम को सौंपी थी जिम्मेदारी
इसको लेकर ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था. टीम में एसडीपीओ अभिषेक कुमार, पुनि अशोक गिरी, पुनि जितेंद्र सिंह, पुनि ब्रजकिशोर कुमार, अनि जितेंद्र आजाद, अनि मोनालिसा केरकेट्टा आदि थे.
