15 वर्षीय बच्‍ची आग में झुलसी

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के डीआरडीए के सामने झोपड़ी में रहने वाली 15 वर्षीय बच्‍ची सीमा कुमारी शनिवार को आग से झुलस गयी. बच्‍ची को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. शाम को झोपड़ी में बच्‍ची सीमा कुमारी डिबिया में केरोसिन डाल रही थी. केरोसिन जमीन पर गिर गया था. माचिस की तिली जलाने […]

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के डीआरडीए के सामने झोपड़ी में रहने वाली 15 वर्षीय बच्‍ची सीमा कुमारी शनिवार को आग से झुलस गयी. बच्‍ची को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. शाम को झोपड़ी में बच्‍ची सीमा कुमारी डिबिया में केरोसिन डाल रही थी. केरोसिन जमीन पर गिर गया था. माचिस की तिली जलाने के बाद अचानक आग लग गयी और वह उसकी चपेट में आ गयी, जिसमें झुलस गयी है. चिकित्सक नरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्‍चा 70 प्रतिशत तक जल चुकी है. उसे रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >