गोड्डा कॉलेज के बीएड विभाग में तालाबंदी

संशोधित रिजल्ट नहीं आने तक रहेगी तालाबंदी परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने व शुल्क में कटौती की मांग प्रभारी प्राचार्य से मिलकर सौंपा मांग पत्र गोड्डा : गोड्डा कॉलेज के बीएड विभाग में बुधवार को छात्रों ने तालाबंदी कर दी है. संशोधित रिजल्ट नहीं आने तक कॉलेज में तालाबंदी जारी रहेगा. तालाबंदी के बाद छात्र प्रभारी […]

संशोधित रिजल्ट नहीं आने तक रहेगी तालाबंदी

परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने व शुल्क में कटौती की मांग
प्रभारी प्राचार्य से मिलकर सौंपा मांग पत्र
गोड्डा : गोड्डा कॉलेज के बीएड विभाग में बुधवार को छात्रों ने तालाबंदी कर दी है. संशोधित रिजल्ट नहीं आने तक कॉलेज में तालाबंदी जारी रहेगा. तालाबंदी के बाद छात्र प्रभारी प्राचार्य से मिले और हो रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. नेतृत्व छात्र संघ के महेंद्र मुर्मू व नसीब मुर्मू ने की. छात्रों द्वारा एसकेएमयू विवि की ओर से एक साथ रिजल्ट प्रकाशित नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर की. बताया कि तकरीबन चार से पांच हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने बीएड की परीक्षा दी थी.
लेकिन रिजल्ट मात्र पांच सौ का ही प्रकाशित किया गया. इसको लेकर भी छात्र काफी नाराज थे. मांग पत्र में छात्रों ने बताया है कि बीएड में बाहरी विवि के छात्रों को 15 प्रतिशत तक नामांकन लिया जा रहा है. इसका प्रतिशत पांच प्रतिशत करने की मांग की. परीक्षा परिणाम के साथ- साथ उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति भी प्रकाशित किये जाने की मांग की. एसटी,एससी व ओबीसी से 22 हजार रुपये शुल्क लिये जाने की मांग छात्रों ने की है. मांग पत्र की प्रतिलिपि कॉलेज के प्राचार्य को छात्र नेताओं ने सौंपी. इस दौरान फ्रांसिस टुडू व छात्र संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >