पंचायत सचिव की मौत पर शोक सभा आयोजित

सड़क दुर्घटना में निधन पर प्रखंड और अंचल कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

पोड़ैयाहाट प्रखंड में नवपदस्थापित पंचायत सचिव ललित आनंद झा की सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत के बाद गुरुवार को प्रखंड और अंचल कर्मचारियों द्वारा शोक सभा आयोजित की गयी. शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. सभा में सीओ अमित किस्कू, बीपीओ संजीव कुमार, अंकित आनंद, कुमोद मेहरा सहित प्रखंड और अंचल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. सभी ने ललित आनंद झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की. ललित आनंद झा को उनके समर्पित और मेहनती व्यक्तित्व के लिए याद किया गया. कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी और वे एक आदर्श अधिकारी के रूप में याद किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >