ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के हरिदेवी रेफरल अस्पताल में गुरुवार को शिविर के माध्यम से 105 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क एएनसी जांच किया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल यादव ने बताया कि अस्पताल में सभी आई गर्भवती महिलाओं की यूरीन, हेमोग्लोबिन, बीपी, एचआइ, वजन, ब्लड शुगर के अलावा आवश्यकता अनुसार अन्य परीक्षण भी किये गये. शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोच की गोली और अन्य आवश्यक दवाइयां प्रदान की गयी. डॉ. यादव ने सभी महिलाओं को स्वास्थ्य पर ध्यान देने और विशेष रूप से खान-पान, साफ-सफाई और भोजन से पहले हाथों को साबुन से धोने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि ओआरएस के घोल का नियमित उपयोग करना चाहिए. प्रधान लिपिक सुधीर कुमार मुर्मू ने बताया कि प्रत्येक माह अस्पताल में शिविर के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं का निशुल्क एएनसी जांच किया जाता है और आवश्यक दवाइयां प्रदान की जाती हैं. महिलाओं को क्षेत्र की सहिया के माध्यम से अस्पताल लाया जाता है और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से सलाह लेने की सलाह दी जाती है. इस अवसर पर नर्स प्रिया कुमारी, सुशीला कुमारी, नीला कुमारी, राजीव कुमार महतो, शिवशंकर महतो, मनोज कुमार, जितेंद्र महतो सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
105 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच
डॉ. गोपाल यादव ने स्वास्थ्य एवं खानपान पर दिये महत्वपूर्ण निर्देश
