प्राचार्य के साथ बैठक कर सीबीसीएस सिस्टम से पढ़ाई शुरू करने का दिया निर्देश
कर्मियों के दो माह का वेतन किया जारी, नामांकन की भी ली जानकारी
अडाणी फाउडेशन की ओर से मिला वाटर प्यूरिफाइड
गोड्डा : महिला महाविद्यालय के प्रबंधन कमेटी सचिव प्रो जयकांत ठाकुर ने मंगलवार को कॉलेज का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कर्मियों से ली. वहीं छात्रों से नामांकन के बारे में पूछताछ की. वहीं प्राचार्य प्रो किरण चौधरी व अन्य शिक्षकों के साथ बैठक भी की. श्री ठाकुर को जानकारी के बाद सभी कर्मियों के दो-दो माह के वेतन की स्वीकृति देते कहा कि काॅलेज में पठन-पाठन कार्य को बेहतर तरीके से संचालित करें. सीबीपीएस पद्धति से नये सत्र में बीए , बीएससी की पढ़ाई होगी. सभी छात्राओं को इसका अनुपालन करना है. श्रीमति चौधरी ने बताया कि काॅलेज को अडाणी फाउंडेशन की ओर से वाटर प्यूरीफाइड मिला है. शिक्षकों के साथ छात्राओं को होने वाली रेशानी को लेकर कंपनी की और से सौगात दी है.
बताया कि जल्द ही कंपनी की ओर से साइकिल स्टैंड, मुख्य गेट व ग्रिल लगाने का भी आश्वासन मिला है. मौके पर प्रो सुमनलता, प्रो विदुमंडल, नंदकिशोर झा, विपिन कुमार, सत्यमुर्ति झा, रेखा सिंह, कुमारी सुनीता आदि मौजूद थे.
