रिजर्व बटालियन कैंप के लिये जमीन देने का विरोध

123 बीघा जमीन का मामला काठीकुंड : प्रखंड के धावाडांगाल पंचायत के मसनिया गांव स्थित डाकबंगला परिसर में ग्राम प्रधान थियोफिल मुर्मू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें मसनिया और जलवाडुबा गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. सभी ने प्रशासन के द्वारा 123 बीघा खास जमीन, प्लॉट नंबर 810 पर स्पेशल इंडियन […]

123 बीघा जमीन का मामला

काठीकुंड : प्रखंड के धावाडांगाल पंचायत के मसनिया गांव स्थित डाकबंगला परिसर में ग्राम प्रधान थियोफिल मुर्मू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें मसनिया और जलवाडुबा गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. सभी ने प्रशासन के द्वारा 123 बीघा खास जमीन, प्लॉट नंबर 810 पर स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन के कैंप बनाने का एक सुर में विरोध किया. ग्रामीणों व ग्राम प्रधान का कहना है कि इस प्लॉट पर एक कब्रिस्तान है और बाकी की जमीन पर ग्रामीण किसान सालों से जोत आबाद कर रहे हैं. ग्रामीणों ने किसी भी सूरत में स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन के कैंप के लिए उस जमीन को नहीं देने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >