गुड़मेश्वर धाम पुल के पास पलटा ट्रैक्टर, चालक गिरा

पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के हंसडीहा- पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम हादसा हुआ. नया ट्रैक्टर लेकर आ रहा चालक पुल के नीचे गिर गया. घटना दिन के तकरीबन चार बजे की है. चालक पुल के नीचे जा गिरा. जबकि ट्रैक्टर पुल से नीचे गिरते- गिरते बच गया. ट्रैक्टर पुल पर ही लटक […]

पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के हंसडीहा- पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम हादसा हुआ. नया ट्रैक्टर लेकर आ रहा चालक पुल के नीचे गिर गया. घटना दिन के तकरीबन चार बजे की है. चालक पुल के नीचे जा गिरा. जबकि ट्रैक्टर पुल से नीचे गिरते- गिरते बच गया. ट्रैक्टर पुल पर ही लटक कर रह गया. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक का नाम मुरारी सिंह है.

वह यूपी का रहने वाला है. चालक के गिरने के बाद जुटे लोगों ने किसी प्रकार से उठाया और चालक को तुरंत इलाज के लिये पोड़ैयाहाट अस्पताल भेजा. हालत खराब होने के कारण अविलंब इलाज के लिये उसे गोड्डा भेज दिया गया. चालक की हालत गंभीर है. सिर व शरीर के अन्य हिस्सा जख्मी हो गया है. सूचना पाकर पहुंचे पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने वाहन को जब्त करा लिया. वाहन को थाने में रखा गया है. वहीं पुलिस वाहन के मालिक का नाम पता लेने का प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >