सीआरपीएफ ने की हवाई फायरिंग तब भागे कोयला चोर

बोआरीजोर : सीआरएसएफ जवान विजय कुमार ठाकुर द्वारा कोयला चोरी कर रहे 200 अज्ञात लोगों पर ललमटिया थाना में मामला दर्ज कराया गया है. दिये आवेदन में जवान ने बताया कि बुधवार की देर शाम एनटीपीसी से कोयला लोड कर ट्रेन कहलगांव जा रहा था. उसका वेक्यूम खींच कर अज्ञात लोगों ने ट्रेन को रोका […]

बोआरीजोर : सीआरएसएफ जवान विजय कुमार ठाकुर द्वारा कोयला चोरी कर रहे 200 अज्ञात लोगों पर ललमटिया थाना में मामला दर्ज कराया गया है. दिये आवेदन में जवान ने बताया कि बुधवार की देर शाम एनटीपीसी से कोयला लोड कर ट्रेन कहलगांव जा रहा था. उसका वेक्यूम खींच कर अज्ञात लोगों ने ट्रेन को रोका और कोयला चोरी करने लगे. काफी संख्या में लोग जुटे थे. इस भीड़ को तितर बितर करने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग भी की गयी. तब जाकर लोग भागे. थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि कांड संख्या 51/17 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की छानबीन की जा रही है.

ललमटिया थाने में 200 अज्ञात पर एफआइआर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >