कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित सात नामजद व 100 अज्ञात पर मामला दर्ज

गोड्डा : पिछले दिनों महगामा में हाइवा से कुचल कर मार्कोस मुर्मू की हुई माैत के बाद सड़क जाम के दौरान शव जब्त करने के दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुई भिडंत मामले में बुधवार को महगामा थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह सहित सात नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज […]

गोड्डा : पिछले दिनों महगामा में हाइवा से कुचल कर मार्कोस मुर्मू की हुई माैत के बाद सड़क जाम के दौरान शव जब्त करने के दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुई भिडंत मामले में बुधवार को महगामा थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह सहित सात नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महगामा बीडीओ उदय कुमार के बयान पर यह एफआइआर हुआ है. इसमें दीपिका पांडेय सिंह सहित कांग्रेसी नेता नीरज चौरसिया, मो सब्बीर, अरविंद झा, मो इकराम अंसारी, अरविंद सिंह, उमेश झा को नामजद बनाया गया है. बीडीओ ने दिये गये आवेदन में कहा है कि महगामा में हाइवा से कुचलकर मार्कोस मुर्मू की मौत हो गयी थी.

इसको लेकर नामजद कांग्रेसी नेताओं ने मामले को लेकर महगामा में शव को सड़क पर रख कर जाम किया था. जब लाश को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया जा रहा था तब पुलिस से जबरन लाश छीनने का प्रयास कांग्रेसी नेताओं ने किया तथा उकसावे पर अाक्रोशित लोगों ने विरोध भी किया. इससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी. सरकारी कामकाज में बाधा हुई. इसको लेकर ही थाना में कांड संख्या 72/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

मामला सड़क दुर्घटना के बाद शव लेकर सड़क जाम करने का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >