बोआरीजोर में स्टोन चिप्स लदे पांच ट्रक व एक हाइवा जब्त

बोआरीजोर : सहायक खनन पदाधिकारी रामनाथ राय ने सोमवार की देर रात ललमटिया पीरपैंती मुख्य मार्ग में सघन छापेमारी कर चिप्स लदा पांच ट्रक व एक हाइवा को जब्त किया है. खनन पदाधिकारी श्री राय ने बताया कि मिर्जाचौकी से चिप्स लदे सभी ट्रक व हाइवा बिहार जा रहे थे. लोहंडिया बाजार के पास जब्त […]

बोआरीजोर : सहायक खनन पदाधिकारी रामनाथ राय ने सोमवार की देर रात ललमटिया पीरपैंती मुख्य मार्ग में सघन छापेमारी कर चिप्स लदा पांच ट्रक व एक हाइवा को जब्त किया है. खनन पदाधिकारी श्री राय ने बताया कि मिर्जाचौकी से चिप्स लदे सभी ट्रक व हाइवा बिहार जा रहे थे. लोहंडिया बाजार के पास जब्त कर रखा गया है. ट्रक संख्या बीआर34जी/1132, बीआर10जी/4750, बीआर34बी/1132, बीआर34जी/1368 तथा हाइवा संख्या बीआर10जीए/3009 को जब्त कर जांच की कार्रवाई पुरी कर जुर्माना लगाया जायेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >