गोड्डा : महगामा-पथरगामा मुख्य मार्ग पथरगामा शिवमंदिर के पीछे के तरवा बाण नामक बहियार में 11 हजार हाइटेंशन तार गिर जाने से शहरी क्षेत्र में करीब चार घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही. करीब तीन बजे बिजली का तार कट कर गिर जाने के कारण बिजली संचरण प्रभावित हो गया. हालांकि तार गिरने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वर्षों से जर्जर तार के कारण हमेशा तार गिरने की घटना होती है. ग्रामीणों ने मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया. इधर विभाग के अनुसार शनिवार के देर रात बिजली सुधार की बात की जानकारी दी है.
पथरगामा में गिरा हाई टेंसन तार, आपूिर्त ठप
गोड्डा : महगामा-पथरगामा मुख्य मार्ग पथरगामा शिवमंदिर के पीछे के तरवा बाण नामक बहियार में 11 हजार हाइटेंशन तार गिर जाने से शहरी क्षेत्र में करीब चार घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही. करीब तीन बजे बिजली का तार कट कर गिर जाने के कारण बिजली संचरण प्रभावित हो गया. हालांकि तार गिरने से किसी […]
