शुरुआत . बालू मक्खी को पकड़ रही रांची से आयी टीम
गोड्डा : सरकार व उनके सचिव की ओर से गोड्डा में कालाजार रोग खत्म करने की विशेष नजर रखी जा रही है. स्टेट टीम के सदस्यों द्वारा कार्यों का रिव्यू करने के उपरांत कालाजार के बालू मक्खी की सेंपल रांची ले गयी है. गत दिनों गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट के गुम्मा संथाली टोला में अहले सुबह तीन बजे कीट वैज्ञानिक संज्ञा सिंह, कालाजार स्टेट सलाहकार विनय कुमार व स्टेट के टीएस रामविलास पंडित ने कालाजार के बालू मक्खी को पकड़ कर टेस्ट ट्यूब में रांची साथ ले गयी है. चार टेस्ट ट्यूब में 28 से 30 बालू मक्खी हैं.
गुम्मा संथाली में मिले थे सबसे अधिक रोगी
वर्ष 2016 में गुम्मा संथाली टोला में केवल कालाजार के 24 रोगी एक बार में मिले थे. डब्लूएचओ द्वारा विश्व के किसी एक गांव में इतनी संख्या में रोगी मिलने की रिपोर्ट की गयी थी. उसके बाद पुरी तरह से कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम इस वर्ष चलाया गया था.
डोर टू डोर होगी पहचान
डीसी ने सभी गांव में टीम बना कर डोर टू डोर कालाजार रोगी की पहचान व जांचोपरांत पूर्ण उपचार का निर्देश दिया है. रात्रि चौपाल एवं कालाजार समूह का गठन करने, जिसमें बीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी को कार्य दायित्व दिया है.
पीड़ित गांवों में चलाया जायेगा जन जागरुकता अभियान
प्रखंड प्रभावित गांव
गोड्डा 67
पथरगामा 78
महागामा 76
मेहरमा 48
बोआरीजोर 232
ठाकुरगंगटी 51
सुंदरपहाड़ी 190
पोड़ैयाहाट 104
पांच माह में मिले मरीज
प्रखंड रोगी
गोड्डा 23
महागामा 19
मेहरमा 12
पथरगामा 12
पोड़ैयाहाट 41
सुंदरपहाड़ी 37
बोआरीजोर 86
ठाकुरगंगटी 15
कितने गांव में एसपी पाउडर का छिड़काव
गोड्डा के 70 गांव
पथरगामा के 81 गांव
महागामा के 79 गांव
मेहरमा के 50 गांव
बोआरीजोर के 232 गांव
ठाकु रगंगटी के 52 गांव
सुंदरपहाड़ी के 190 गांव
पोड़ैयाहाट के 107 गांव
