सरकार विरोधी प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ढूंढ रही पुलिस

गोड्डा : शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ढूंढ रही है. आंदाेलन में जो छात्र शामिल थे उनके घरों व लॉजों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. दिन भर भारी संख्या में पुलिस दौड़ लगाती रही. लेकिन किसी को हिरासत में […]

गोड्डा : शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ढूंढ रही है. आंदाेलन में जो छात्र शामिल थे उनके घरों व लॉजों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. दिन भर भारी संख्या में पुलिस दौड़ लगाती रही. लेकिन किसी को हिरासत में नहीं ले सकी.

बता दें कि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए गोड्डा के शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन करते हुए सीएम, शिक्षा मंत्री, सांसद, महगामा व गोड्डा विधायक की शवयात्रा निकाली थी. विरोध में अभ्यर्थियों ने पुतला भी जलाया था और कुछ ने अपने सिर मुंडवाये थे. पुलिस का कहना है कि बगैर सूचना के इन्होंने प्रदर्शन किया है. इस प्रदर्शन से अशांति फैली है. अब छात्रों के इस प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को दिन भर पुलिस माथापच्ची में जुटी रही.

दिनभर आंदोलनकारी छात्रों के घरों पर हुई छापेमारी
लॉजो व कई घरों में पुलिस ने लगायी दौड़
मेहनत गयी बेकार, वापस लौटी खाली हाथ
घर घेरा, हाथ लगा कुछ नहीं
मंगलवार को एक आंदोलनकारी छात्र का पुलिस ने घर घेर दिया. काफी देर तक इंतजार किया आरोपित छात्र के निकलने का. लेकिन इतने देर बाद भी पुलिस खाली हाथी रही. वहीं विभिन्न लॉजों में चिह्नित छात्रों को ढूंढा गया. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. आरोपित छात्र भी पुलिस से नजर चुराये भागते फिरते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >