डीडीसी वरुण रंजन ने संभाला पदभार, कहा :

2014 बैच के है आइएएस पदाधिकारी पूर्व उपविकास आयुक्त मुकुंद दास से ग्रहण किया पदभार गोड्डा : नये डीडीसी वरूण रंजन ने गोड्डा जिले के उपविकास आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है. श्री रंजन 2014 बैच के आइएएस अधिकारी है. गोड्डा में डीडीसी बनाये जाने के पूर्व श्री रंजन लातेहार जिला में एसडीओ के […]

2014 बैच के है आइएएस पदाधिकारी

पूर्व उपविकास आयुक्त मुकुंद दास से ग्रहण किया पदभार
गोड्डा : नये डीडीसी वरूण रंजन ने गोड्डा जिले के उपविकास आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है. श्री रंजन 2014 बैच के आइएएस अधिकारी है. गोड्डा में डीडीसी बनाये जाने के पूर्व श्री रंजन लातेहार जिला में एसडीओ के पद पर पदस्थापित थे. डीडीसी रंजन मूलत: बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं. इस अवसर पर श्री रंजन ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने की उनकी पहली प्राथमिकता है. सरकार के ओर से चल रही कल्याणकारी योजनाओं की मॉनीटरिंग किये जाने के बाद योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी.
सरकार के मनरेगा, इंदिरा आवास व प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का सही तरीके से संचालन किये जाने पर बल दिया. साथ ही उपविकास आयुक्त ने बताया कि जनता व प्रशासन का सीधा संपर्क स्थापित करना उनके प्राथमिकता सूची में है. जनता से सीधा संवाद करने पर बल दिया. साथ ही उन्होंने बताया कि वैसी योजनाएं जो एजुकेशन व स्वास्थ्य से जुड़ी रहती हैं उन पर विशेष रूप से काम करने की जरूरत है. वह इसे अपनी प्राथमिकता सूची में रखते हैं. ताकि इस क्षेत्र में बेहतर काम किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >