पोड़ैयाहाट निवासी बाइक चोर पकड़ाया

हंसडीहा : थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास मोटर साइकिल की चोरी कर भागने के क्रम में एक चोर को लोगों ने धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना पाकर हंसडीहा थाना प्रभारी रंजीत मिंज स्वयं पहुंच कर चोर को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां […]

हंसडीहा : थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास मोटर साइकिल की चोरी कर भागने के क्रम में एक चोर को लोगों ने धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना पाकर हंसडीहा थाना प्रभारी रंजीत मिंज स्वयं पहुंच कर चोर को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां कुछ समय बाद होश आने पर उसने खुद को पोड़ैयाहाट निवासी ताहिर अंसारी बताया. थाना प्रभारी ने बताया कि इलाज के बाद उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >