काली मंदिर परिसर से बाइक चोरी

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के ही काली मंदिर परिसर से बुधवार की शाम होंडा एक्टिवा बाइक चोरी हो गयी. बाइक ललमटिया थाना के डकैता की एलिस हांसदा का है. वह देर शाम दुमका से लौट रही थी. इसी क्रम में काली मंदिर परिसर में बाइक संख्या जेएच 04 केे 0361 पर चोरों ने हाथ […]

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के ही काली मंदिर परिसर से बुधवार की शाम होंडा एक्टिवा बाइक चोरी हो गयी. बाइक ललमटिया थाना के डकैता की एलिस हांसदा का है. वह देर शाम दुमका से लौट रही थी. इसी क्रम में काली मंदिर परिसर में बाइक संख्या जेएच 04 केे 0361 पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया. एलिस ने बताया कि उन्होंने बाइक का हैंडिल लॉक किया था. महिला बाइक लगा कर बाजार करने गयी थी. इसी बीच चोरों ने तेजी से बाइक को उड़ा लिया. महिला एलिस हांसदा ने नगर थाना को मामले की जानकारी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >