भोड़ाया व लोहंडिया साइट का भी लिया जायजा
सुरक्षा को ध्यान में रख खनन व उत्प्रेषण कार्य का दिया निर्देश
बोआरीजोर : डीजीएमएस के पदाधिकारी नियाज अहमद ने बुधवार को राजमहल परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान श्री अहमद ने भोड़ाय साइड, डिप माइनिंग, लोहंडिया साइड, जीरो प्वाइंट, सीएचपी कार्यालय, लोडिंग प्वाइंट व ओसीपी कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते कोयला उत्खनन व प्रेषण का कार्य करने का निर्देश दिया. परियोजना से सटे गांवों को जल्द से जल्द पुनर्वास करने करें. ताकि कोयला खुदाई कार्य में बाधा उत्पन्न न हो. कहा कि सुरक्षा को लेकर हर नियम का पालन कड़ाई से किया जाये. मौके पर जीएम ओपी डीके नायक, एस डिवर आदि शामिल थे.
