नोडल पदाधिकारी ने तेजी से पूरा करने का दिया लक्ष्य

शौचालय निर्माण की हुई समीक्षा गोड्डा : बुधवार को समाहरणालय सभागार में शौचालय निर्माण की समीक्षा की गयी. नोडल अधिकारी अनंत कुमार झा व नियाज अहमद ने की कार्याें की प्रगति की जानकारी ली. बुधवार को मेहरमा प्रखंड की समीक्षा की गयी. मंगलवार को सुंदरपहाड़ी प्रखंड मे शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी थी. […]

शौचालय निर्माण की हुई समीक्षा

गोड्डा : बुधवार को समाहरणालय सभागार में शौचालय निर्माण की समीक्षा की गयी. नोडल अधिकारी अनंत कुमार झा व नियाज अहमद ने की कार्याें की प्रगति की जानकारी ली. बुधवार को मेहरमा प्रखंड की समीक्षा की गयी. मंगलवार को सुंदरपहाड़ी प्रखंड मे शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी थी. इस दौरान नोडल पदाधिकारी ने तेजी से लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. मुखिया, पंचायत के स्वयंसेवक, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को भी तेजी से लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया.
हर गांव में 10-10 शौचालय बनाने का निर्देश दिया. बताया किसी भी हाल में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा करें नहीं तो पंचायत कर्मियों पर कार्रवाई तय है. नोडल पदाधिकारी ने पंचायतवार योजनाओं की समीक्षा की. मुखिया को खुद से लगने को कहा. शौचालय निर्माण के लिये प्रेरित करने पर बल दिया. उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में पंचायत को ओडीएफ बनाये. मौके पर पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवनाथ गंझु आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >