कालाबाजारी का 40 बोरा गेहूं जब्त

पिकअप से गेहूं भेजा जा रहा था रामगढ़ ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में चकमा देकर डीलर हुआ फरार, दर्ज होगी प्राथमिकी गोड्डा : कालाबाजारी से रामगढ़ भेजा जा रहा 40 बोरा गेहूं को झिलुआ पंचायत के दामा गांव के पास ग्रामीणों ने जब्त कर लिया. पिकअप वैन से डीलर […]

पिकअप से गेहूं भेजा जा रहा था रामगढ़

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
चकमा देकर डीलर हुआ फरार, दर्ज होगी प्राथमिकी
गोड्डा : कालाबाजारी से रामगढ़ भेजा जा रहा 40 बोरा गेहूं को झिलुआ पंचायत के दामा गांव के पास ग्रामीणों ने जब्त कर लिया. पिकअप वैन से डीलर अतुल चंद्र मंडल द्वारा अनाज भेजा जा रहा था. पिकअप वैन को ग्रामीणों ने घंटों रोके रखा. सूचना जिला परिषद उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती को दी. जिप उपाध्यक्ष ने मामले की सूचना जिला आपूर्ति पदाधिकारी व देवदांड़ थाना को दी. थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह भी पहुंचे. पुलिस ने चालक बबलू मंडल को हिरासत में ले लिया. वहीं डीलर मौका देखकर फरार हो गया. जिप उपाध्यक्ष ने बताया कि डीलर द्वारा गरीबों का निवाला बेचा जा रहा था. जविप्र की गेहूं की बोरी को लादकर रामगढ़ में बेचा जा रहा था. इसी बीच लोगों ने कार्रवाई कर सूचना दी. बसंतराय के एमओ ने जांच कर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >