अडाणी कंपनी में जमीन नहीं देने वाले रैयतों के मोरचा के हैं संयोजक
रैयत चंद्रेशेखर सिंह ने पोड़ैयाहाट थाने में दर्ज करायी है प्राथमिकी
गोड्डा : जमीन बचाओ संघर्ष मोरचा के संयोजक चिंतामणि साह पर पोड़ैयाहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी बक्सरा गांव के चंद्रशेखर सिंह ने दर्ज करायी है. चंद्रेशखर सिंह देवघर के रहने वाले हैं. कांड संख्या 77/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में श्री सिंह ने बताया है कि जमीन बचाओ संघर्ष मोरचा के संयोजक श्री साह द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर चंद्रशेखर सिंह के नाम का असहमति पत्र जिला प्रशासन को दिया गया है.
श्री सिंह ने बताया है कि वह उनका फर्जी हस्ताक्षर है. पूर्व में ही उन्होंने कंपनी को गायघाट मौजा की जमीन को दिये जाने की सहमति पूर्व में ही दे दी है. बताया है कि अडाणी कंपनी के खिलाफ इस प्रकार की साजिश रची गयी है. झूठा शपथ पत्र दायर करने से उनकी प्रतिष्ठा को आघात भी पहुंचा है. इस मामले के तहत ही धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
