मुख्य मार्ग पर 21 घरों को तोड़ा

कार्रवाई. रामकोल में प्रशासन ने चलाया बुलडोजर नयानगर, हनवारा रोड व्हाया परसा मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण हनवारा : थाना क्षेत्र के रामकोल में गुरुवार को अतिक्रमणकारियों को हटाया गया. रामकोल गांव से नयानगर, हनवारा रोड व्हाया परसा मुख्य मार्ग पर सीओ ने अतिक्रमण हटाया. इस मार्ग पर नये सिरे से सड़क निर्माण होना है. […]

कार्रवाई. रामकोल में प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

नयानगर, हनवारा रोड व्हाया परसा मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण
हनवारा : थाना क्षेत्र के रामकोल में गुरुवार को अतिक्रमणकारियों को हटाया गया. रामकोल गांव से नयानगर, हनवारा रोड व्हाया परसा मुख्य मार्ग पर सीओ ने अतिक्रमण हटाया. इस मार्ग पर नये सिरे से सड़क निर्माण होना है. इसके लिये पीडब्ल्यूडी को जमीन नहीं मिल रही थी. पूर्व में सड़क के दोनों ओर सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर घन बना लिया गया था. इसकी शिकायत होने पर गुरुवार को अंचलाधिकारी उदय कुमार, थाना प्रभारी सुशील कुमार झा ने कुल 21 घरों को हटाया. जेसीबी से इन घरों को ढहा दिया गया. उन्होंने बताया कि कुल 16 घरों को तोड़ा गया है. सभी सरकारी जमीन पर थे. अंचलाधिकारी ने बताया कि वे लोग कई वर्षों से सरकारी जमीन को अपने कब्जे में रखा था. बार- बार कहने पर भी जमीन को खाली नहीं किया जा रहा था. इसीलिये अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >