छात्र वैभव विवेक ने रखा एकदिवसीय उपवास

मध्यप्रदेश के मंदसौर में गोली कांड में किसानों की मौत का गोड्डा में विरोध गोड्डा : मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोली से किसानों की मौत का विरोध गुरुवार को गोड्डा के छात्र वैभव विवेक ने किया है. वे दिन भर रौतारा चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र की प्रतिमा के सामने उपवास पर […]

मध्यप्रदेश के मंदसौर में गोली कांड में किसानों की मौत का गोड्डा में विरोध

गोड्डा : मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोली से किसानों की मौत का विरोध गुरुवार को गोड्डा के छात्र वैभव विवेक ने किया है. वे दिन भर रौतारा चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठ रहे. इस दौरान गोड्डा के ही भूतपूर्व सैनिक निशिकांत झा ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया. छात्र वैभव विवेक ने बताया कि मंदसौर की घटना ने किसानों की दर्द को पूरे देश मे झकझोर देने का काम किया है. सरकार ने किसान व किसानी प्रथा के खिलाफ नीतियां अपनायी है.
वह पूरे देश में किसान की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने का काम किया है. बताया कि वे बीएचयू से पढ़ाई कर रहे हैं. पिता व घर के कई लोग किसान है. जिस प्रकार से किसानों के उत्पाद का मूल्य किसान नहीं बल्कि बाजार में बिचौलिये तय करते हैं इससे ही आज किसान आत्महत्या करने को विवश है. किसान पहले भी ठगे गये थे और भी ठगे जा रहे हैं. मंदसौर की घटना ने सरकार के पूरे सिस्टम को फेल कर दिया है. वैभव ने बताया कि गांधीजी की प्रेरणा के अनुरूप वे काम कर रहे हैं.
गोड्डा में किसानों की समस्याएं कम नहीं
गोड्डा में भी किसानों की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है. गोड्डा को मंदसौर होना बाकी है. लेकिन जिस प्रकार से किसानों की समस्या गहराती जा रही है यहां भी आंदोलन का रूप ले लेगा. मालूम हो कि गोड्डा में इस साल किसानों को उनके बेचे गये फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पाया है. क्रय केंद्रों में धान बेचने की योजना खटाई में पड़ गयी. किसानों ने इस बार फिर बिचौलियों को धान दे दिया. लागत भी नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >