चार करोड़ की लागत से बनेंगे चार चेकडैम

विधायक अमित मंडल ने गोड्डा व पथरगामा में किया शिलान्यास गोड्डा/पथरगामा : सिंचाई परियोजनाओं के जीर्णोद्धार को लेकर गोड्डा विस क्षेत्र में कुल चार चेक डैम के निर्माण का शिलान्यास विधायक अमित मंडल ने किया. उन्होंने कहा कि चार करोड़ की लागत से चेक डैम बनाये जायेंगे. गोड्डा के रूपियामा के बेलडिहा में चेक डैम, […]

विधायक अमित मंडल ने गोड्डा व पथरगामा में किया शिलान्यास

गोड्डा/पथरगामा : सिंचाई परियोजनाओं के जीर्णोद्धार को लेकर गोड्डा विस क्षेत्र में कुल चार चेक डैम के निर्माण का शिलान्यास विधायक अमित मंडल ने किया. उन्होंने कहा कि चार करोड़ की लागत से चेक डैम बनाये जायेंगे. गोड्डा के रूपियामा के बेलडिहा में चेक डैम, पथरगामा के सरोखा व कोरका पंचायत के लटल पकड़िया में, बसंतराय के शीतली नदी में चेक डैम के निर्माण की योजना का शिलान्यास किया गया. इसके साथ ही बसंतराय के जमनीकोला पंचायत में अनाबद्ध योजना के तहत पीसीसी सड़क के निर्माण की आधारशिला रखी. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है.
ताकि सिंचाई की समस्या से हद तक निजात दिलायी जा सके. साथ ही बताया कि सिंचाई परियोजनाओं में विशेषकर बड़े बांधों व नदियों में चेक डैम बनाये जाने से ही सिंचाई परियोजनाएं विकसित होंगी. बताया कि गोड्डा विस क्षेत्र में और भी योजनाओं को निर्माण के लिए भेजा गया है. कहा कि वर्षों से बंद पड़े हरना नदी परियोजना नहर का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है. मौके पर भाजपा के दिलीप सिंह, संतोष कुमार मनीष रंजन, गौतम, राजेश भगत, मुन्ना झा, गोल पंडित विभाग के कनीय अभियंता रमेश कुमार निराला थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >