शराब के नशे में घर में घुसे युवक की जमकर पिटाई

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में धुत युवक शनिवार की देर रात को एक व्यक्ति के घर में घुस गया. घर में महिलाएं व बच्चे खाना खा रहे थे. शराबी घर में घुसकर तरह तरह की हरकत करते देख घरवाले भड़क गये और उसे पकड़ लिया.

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में धुत युवक शनिवार की देर रात को एक व्यक्ति के घर में घुस गया. घर में महिलाएं व बच्चे खाना खा रहे थे. शराबी घर में घुसकर तरह तरह की हरकत करते देख घरवाले भड़क गये और उसे पकड़ लिया. कब्जे में लेकर ग्रामीणों को सूचना दे दी. रात में ही उसे एक पोल में रस्सी से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी. रात भर कब्जे में रखने के बाद रविवार की सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों व बेंगाबाद पुलिस को सूचना दी. युवक पंचायत के ही दूसरे गांव का है. इधर, जानकारी मिलने के बाद जनप्रतिनिधियों ने मामले को पंचायत में संभालने की जिम्मेदारी ली. एक ही पंचायत के होने के कारण किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए बेंगाबाद पुलिस अधिकारी व जवान देर शाम तक गांव में कैंप किये हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >