Giridih News :गोशाला में वृद्ध गायों व बछड़ों की महिला सम्मेलन ने सेवा की

Giridih News :मारवाड़ी महिला सम्मेलन गिरिडीह सृजन शाखा ने रविवार को पशु सेवा के तहत पचंबा श्री गोपाल गोशाला में वृद्ध गायों व बछड़ों को गुड़, केला व हरी सब्जी खिलाकर उनकी सेवा की. गौ माता की सेवा देकर संस्था के सभी सदस्य प्रसन्न दिखीं.

मारवाड़ी महिला सम्मेलन गिरिडीह सृजन शाखा ने रविवार को पशु सेवा के तहत पचंबा श्री गोपाल गोशाला में वृद्ध गायों व बछड़ों को गुड़, केला व हरी सब्जी खिलाकर उनकी सेवा की. गौ माता की सेवा देकर संस्था के सभी सदस्य प्रसन्न दिखीं. इस तरह की सेवा आनेवाले दिनों में भी जारी रखने का संकल्प लिया. आयोजन में अध्यक्ष प्रिया जालान, सचिव निधि खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष मेघा जालान, निक्की गाड़िया, कोमल केडिया, सलोनी सिंघानिया, लीना झुनझुनवाला, स्वाति बसइवाला, रक्षा जालान समेत अन्य का सहयोग मिला. गौ सेवकों ने कार्यक्रम की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >