Giridih News: मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से महिलाएं परेशान

Giridih News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में राशि क्रेडिट नहीं होने से चिंतित महिलाएं प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाने पर मजबूर हैं.

इस योजना के तहत डीबीटी नहीं हो पाने से राशि का भुगतान नहीं होने व पंचायत स्तर से आइडी डिलीट होने की शिकायत लेकर लाभुक प्रखंड मुख्यालय स्थित हेल्प डेस्क में पहुंच रही हैं, लेकिन हेल्प डेस्क से समस्या दूर नहीं होने से लाभुकों की चिंता बढ़ती जा रही है. राशि क्रेडिट नहीं होने की शिकायत को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंची देवरी गांव की लाभुक मालती देवी व डोली देवी ने बताया कि पूर्व में राशि मिली थी. इस बार साढ़े सात हजार की राशि क्रेडिट नहीं होने पर प्रखंड मुख्यालय स्थित हेल्प डेस्क पहुंचने पर दूसरे दिन आने के लिए कहा गया. हेल्प डेस्क के नोडल पदाधिकारी मोहम्मद शहंशा ने बताया कि राशि क्रेडिट नहीं होने व आईडी डिलीट होने की शिकायत को लेकर पहुंचे चालीस आवेदकों की जांच हुई है. इसके पूर्व तीन सौ आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 150 आवेदकों की त्रुटि दूर करवा दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >