Giridih News :तीन सौ फीट पीसीसी नहीं बनाने से ग्रामीणों में आक्रोश

Giridih News : तिसरी प्रखंड की खटपोंक पंचायत के मोहनपुर चौक से हरिजन टोला राणाडीह तक मुख्यमंत्री सड़क योजना के पीसीसी पथ और कालीकरण किया गया है. लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद उक्त पथ के एक निजी विद्यालय के पास लगभग तीन सौ फीट से ज्यादा पर ना तो पीसीसी किया और ना ही कालीकरण.

सड़क नहीं बनने से गांव वाले आक्रोशित हैं. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के साथ-साथ उपायुक्त से छोड़े गये पथ के कार्य को अविलंब करवाने की मांग की है. ग्रामीण दिनेश दास, मुन्ना दास, अयोध्या दास, कैला दास, बसंत रविदास, बबलू दास, चेतलाल दास आदि ने कहा कि तीन सौ फीट सड़क नहीं बनने से हल्की बारिश होने पर भी परेशानी बढ़ जाती है. बारिश से पहले सड़क नहीं बनी, तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जायेगी.

आंदोलन की दी चेतावनी

ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ही इसे नहीं बनाया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. ग्रामीणों ने कहा कि पथ निर्माण कार्य पूरा हुए दो वर्ष हो गये, लेकिन तीन सौ फीट नहीं बनना यह संवेदक और विभाग की लापरवाही है.

क्या कहते हैं जेई

इस बाबत आरइओ के कनीय अभियंता (जेई) मनीष कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के कारण उक्त स्थल पर सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि गांव के ही बसंत यादव ने उक्त जमीन को अपनी बताकर कार्य होने नहीं दिया. मैंने तिसरी के सीओ को इस बारे में आवेदन दिया है. पूछा गया है कि उक्त जमीन किस किस्म की है. इसका रिमाइंडर भी किया गया है. जैसे ही जमीन की का पता चलेगा, किसी भी तरह से उक्त स्थल पर सड़क निर्माण कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >