दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिलीं पीड़िता

जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को आवेदन देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.

गिरिडीह.

जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को आवेदन देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा कि बीते 1 मार्च को उसके साथ अजीत वर्मा नामक युवक ने उसके घर में उस वक्त जबरन दुष्कर्म किया था जब घर के बगल में शादी की तैयारी चल रही थी. कहा कि मार्च की शाम को घर पर बाल झाड़ रही थी इसी दौरान अजीत उसके घर पहुंचा और दरवाजा बंद कर दिया और जबरन दुष्कर्म किया था. इस घटना के बाद उसके पति और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था. जब उन्होंने इस मामले को लेकर जमुआ थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई थी. इसके बाद फिर से आरोपी अजीत वर्मा कैस उठाने और पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है. कहा कि 3 माह से भी अधिक समय हो गया है लेकिन जमुआ थाना पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है. वहीं दूसरी ओर आरोपी खुलेआम बाजार में घूम रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >