Giridih News : सड़क हादसे में दो भाई घायल

Giridih News :राजधनवार थानांतर्गत पलंगी के दो युवक सोमवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गये.

Giridih News : गिरिडीह जिले के राजधनवार थानांतर्गत पलंगी के दो युवक सोमवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गये. दोनों सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. घायल राजधनवार थाना क्षेत्र के पलंगी निवासी सुरेश राय का पुत्र छोटू कुमार राय (18) और सुरेंद्र राय का पुत्र छोटन कुमार राय (18) सोमवार की रात दोनों अपनी बहन को लेकर जमुआ गये हुए थे. वहां से लौटने के दौरान रेंबा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने धक्का मार दिया. इससे वे लोग वहीं गिर गये और घायल हो गये. इसके बाद वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को सदर अस्पताल लाया और इसकी जानकारी परिजनों को दी गयी.

पोक्सो एक्ट के आरोपी को भेजा जेल

पोक्सो एक्ट के आरोपी को पचंबा थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया. पचंबा थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताय कि पचंबा थाना क्षेत्र के बक्सीडीह निवासी सलाउद्दीन का पुत्र बाबू अंसारी को बक्सीडीह से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. बताया कि बाबू अंसारी पर नाबालिग के साथ गलत काम करने का आरोप लगा था. इसके बाद पचंबा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया. इसी के आलोक में आरोपी को एसआई रोजलीन हांसदा के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >