मानपुर चौधरी टोला में एक साथ उठी दो अर्थियां

मंगलवार की देर रात 60 वर्षीय महावीर चौधरी पिता अमृत चौधरी की मौत हो गयी. मलबे में दबने के बाद इलाज के लिए परिजन उसे कोडरमा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. देर रात उसका शव गांव पहुंचा. शव को देखने के बाद 35 वर्षीय पड़ोसी युवक बिट्टू चौधरी पिता कैला चौधरी ने भी दम तोड़ दिया.

प्रखंड की पिहरा पूर्वी पंचायत के मानपुर चौधरी टोला में लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार गिरने से मंगलवार की देर रात 60 वर्षीय महावीर चौधरी पिता अमृत चौधरी की मौत हो गयी. मलबे में दबने के बाद इलाज के लिए परिजन उसे कोडरमा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. देर रात उसका शव गांव पहुंचा. शव को देखने के बाद 35 वर्षीय पड़ोसी युवक बिट्टू चौधरी पिता कैला चौधरी ने भी दम तोड़ दिया. उक्त युवक ने शव को वाहन से उतारकर मृतक के घर पहुंचाया था. उसके बाद वह अपने घर चला गया. घर जाने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ गयी और उसकी भी मौत हो गयी. एक साथ दो लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम है. सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव दोनों मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए दाह संस्कार के लिएआर्थिक सहयोग भी किया. उन्होंने वरीय अधिकारियों से बात कर के शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद देने की अपील की. सूचना पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी मृतक के परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया. कहा कि पीड़ित परिवारों को आवास, पेंशन समेत अन्य सुविधा दिलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >