बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गयी. घटना साढ़े नौ बजे की है. घटना के बाद बताया जाता है कि जीटी रोड औरा पेट्रोल पम्प के पास एक ट्रक पहले से खड़ी थी. तभी बगोदर से डुमरी की और जा रहीं एक ट्रक ने पीछे से टककर मार दी. जिससे ट्रक चालक की मौत हो गयी. इधर घटना के बाद आस - पास लोगों की भीड़ जुट गयी. वही ट्रक चालक का शव केवीन में फंसा हुआ है. घटना के बाद अफरा तफरी का महौल बन गया है..सुचना मिलने पर बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. और केबीन में फसे ट्रक चालक के शव को निकालने का प्रयास कर रहीं है. इधर मृतक चालक का पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. वही पुलिस में घटना स्थल पर मृतक के शव को निकलाने में जुटी हैं.
खड़ी ट्रक में पीछे से ट्रक चालक़ ने मारी टककर, एक की मौत

दुर्घटना के बाद लोगों की जुटी भीड़ की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
Copied link
बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक ट्रक ने पीछे खड़ी दूसरी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.