गिरिडीह में सड़क हादसा, तीन ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, दो जलकर खाक

Giridih News: गिरिडीह के डुमरी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन ट्रकों में भीषण आग लग गई. इस घटना में दो ट्रक पूरी तरह जल गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

डुमरी से शशि जायसवाल की रिपोर्ट 

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर के बाद आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि दो ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि एक ट्रक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. 

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर 

मिली जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रकों के चालक आराम कर रहे थे. इसी दौरान बगोदर की ओर से डुमरी आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक खड़े मिनी ट्रक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी ट्रक आगे खड़े कोयला लदे ट्रक से जा भिड़ा. 

कुछ ही देर में धधक उठे तीनों ट्रक 

टक्कर के तुरंत बाद तीनों ट्रकों में भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में भयानक रूप धारण कर लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दो ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गए. 

आग पर पाया गया काबू 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने की कोशिश शुरू की. बाद में दमकल वाहन के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका, जिससे एक ट्रक को आंशिक रूप से बचाया जा सका. 

एक चालक घायल 

इस हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल, डुमरी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. 

जांच में जुटी पुलिस 

फिलहाल, इस दुर्घटना में हुए कुल नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा

यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >