Giridih News :शिवरात्रि में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Giridih News :महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने की.

बैठक में वार्डों के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, पूजा समिति के प्रतिनिधि तथा डीजे संचालक उपस्थित थे. इस दौरान शिव बारात के प्रस्तावित रूट, जुलूस के समय यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आठ स्थानों से शिव बरात निकाली जाती है. सभी शिव बरातों का पुलिस स्कॉट करेगी. पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

ड्रोन कैमरे से होगी बरात की

निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की व्यवस्था होगी. शांति बनाये रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. पूजा समितियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम करने की अपील की. वहीं डीजे संचालकों को तय मानकों और निर्धारित समय का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. बैठक में सदस्यों ने भी सुझाव रखे और प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. थाना प्रभारी ने कहा कि अफवाह फैलाने या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >