बगोदर में 36 घंटे गुल रही बिजली ठप, उपभोक्ता परेशान

बगोदर समेत आसपास के क्षेत्र में लगातार बारिश से पिछले 36 घंटे से बिजली गुल है. बिजली गुल होने से बगोदर बाजार व आसपास क्षेत्र ब्लेक आउट की स्थिति है. बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति भी शनिवार को बाधित रही. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बगोदर समेत आसपास के क्षेत्र में लगातार बारिश से पिछले 36 घंटे से बिजली गुल है. बिजली गुल होने से बगोदर बाजार व आसपास क्षेत्र ब्लेक आउट की स्थिति है. बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति भी शनिवार को बाधित रही. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली नहीं होने से घरों और प्रतिष्ठानों में लगा इंवर्टर भी जवाब दे दिया. स्थानीय बिजली कर्मियों ने बताया कि 33 हजार लाइन ब्रेक डाउन होने से शुक्रवार से बिजली गुल है. बताया जाता है कि लगातार बारिश से बगोदर जीटी रोड के तिरला मोड़ व अन्य कई स्थानों पर बिजली के पोल गिर गये हैं. बिजली कर्मी इसे दुरुस्त कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >