सरिया में भी बैंकों में उमड़ी भीड़

सरिया : जन-धन खाता में सरकार की ओर से भेजे गये 500 रुपये व उज्ज्वला योजना की राशि की निकासी के लिए बैंकों में भीड़ उमड़ रही है. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है. बुधवार को उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए बैंक प्रबंधन ने व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सरिया […]

सरिया : जन-धन खाता में सरकार की ओर से भेजे गये 500 रुपये व उज्ज्वला योजना की राशि की निकासी के लिए बैंकों में भीड़ उमड़ रही है. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है. बुधवार को उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए बैंक प्रबंधन ने व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सरिया पुलिस की मदद ली. पुलिस ने सभी ग्राहकों को बैंक के बाहर एक-एक हाथ की दूरी पर खड़ा किया. इस बाबत बैंक ऑफ इंडिया के गिरिडीह क्षेत्रीय प्रबंधक नीतेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है. ग्राहकों को यथासंभव सुविधा दी जा रही है. ग्राहक स्थिति को समझते हुए बैंककर्मियों को सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >