Giridih News :बराकर पुल के दोनों ओर बनाये गये ब्रेकर से दुर्घटना की आशंका

Giridih News :गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर बराकर पुल के दोनों ओर बनाये गये ऊंचे ब्रेकर से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ब्रेकरों के कारण अब तक काफी संख्या में लोग दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही इन ब्रेकरों की ऊंचाई और संरचना में सुधार नहीं किया गया, तो बड़ा हादसा हो सकता है. ब्रेकर एक होटल व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बजरंगबली मंदिर के पास बनाये गये हैं. इन स्थानों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों में भी तेज गति से होती है. अचानक ब्रेकर आने से चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है.

प्रकाश की नहीं है व्यवस्था, रात में बढ़ जाती है

परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि रात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड के अभाव में वाहन चालक ब्रेकर को देख नहीं पाते. इसके कारण कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं. कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ब्रेकरों के पास उचित चेतावनी बोर्ड लगाने और प्रकाश व्यवस्था करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >