तिसरी : तिसरी में पिछले 24 घंटे से बिजली गुल है. इससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. रविवार की शाम भीषण आंधी के साथ बारिश होने के कारण कई पेड़ गिर गये थे. अंदेशा है कि इसी कारण मेन लाइन में गड़बड़ी हुई होगी. इधर तिसरी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता लव कुमार ने कहा बीती रात में आंधी-तूफान आने से गिरिडीह-जमुआ के बीच कई स्थानों पर फॉल्ट हुआ है. विद्युत कर्मियों द्वारा फॉल्ट को ठीक किया जा रहा है. सोमवार देर शाम तक तिसरी में पुनः बिजली सेवा बहाल कर दी जायेगी.
24 घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान
तिसरी : तिसरी में पिछले 24 घंटे से बिजली गुल है. इससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. रविवार की शाम भीषण आंधी के साथ बारिश होने के कारण कई पेड़ गिर गये थे. अंदेशा है कि इसी कारण मेन लाइन में गड़बड़ी हुई होगी. इधर तिसरी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता लव कुमार […]
